लाइव न्यूज़ :

राज्य मंत्री का पद संभालने के बाद संजय धोत्रे का ऐलान, महाराष्ट्र को बनाएंगे डिजिटल इंडिया का मानक केंद्र 

By संतोष ठाकुर | Updated: June 4, 2019 05:08 IST

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में दूरसंचार सेवाओं को बेहतर करने के साथ ही समस्त प्रदेश में नेटवर्क को बेहतरी प्रदान करने को अपनी प्राथमिकता करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने वरिष्ठ मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया के लिए कार्य करेंगे। 

Open in App

दूरसंचार राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद संजय धोत्रे ने कहा कि वह महाराष्ट्र व विदर्भ को डिजीटल इंडिया का मानक केंद्र बनाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में बीएसएनएल और एमटीएनएल जैसी सरकारी कंपनियों को उनका हक दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। 

पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों मं चल रहे प्रोजेक्ट में हो रही देरी और कुछ जगहों पर योजनाओं में पैसे के आवंटन की वजह से काम रूकने पर उन्होंने कहा कि सभी विषयों पर क्रमवार रूप से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कुछ मिनटों पहले ही पदभार ग्रहण किया है। 

ऐसे में वह त्वरित आधार पर सभी मसलों पर बिना उन विषयों को समझे कोई जवाब नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में टेलीकॉम—आईटी क्षेत्र को आम लोगों के हित में उपयोग के लिए कदम उठाए जाएंगे। जिससे लोगों को डिजीटल इंडिया का लाभ मिले।

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में दूरसंचार सेवाओं को बेहतर करने के साथ ही समस्त प्रदेश में नेटवर्क को बेहतरी प्रदान करने को अपनी प्राथमिकता करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने वरिष्ठ मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया के लिए कार्य करेंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य में डिजीटल इंडिया को गति देना, डिजीटल साक्षरता बढ़ाने के साथ ही देश भर में सूचना तकनीकी और प्रौद्योगिकी से लोगों के जीवन को आसान बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए वह हर कदम उठाएंगे। उन्हें रविशंकर प्रसाद जैसे अनुभवी और कार्य करने वाले मंत्री के साथ काम करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए खुशी की बात है।  

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी