लाइव न्यूज़ :

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों को कथित तौर पर कुचलने के लिए बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से मिश्रा की गृह मंत्री से यह पहली मुलाकात है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक में पहली मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय में आए और करीब आधे घंटे तक वहां रहे। कुछ आधिकारिक कामकाज करने के बाद मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक से रवाना हो गए। इसके बाद वह शाह के आवास पर गए, जहां वह करीब आधे घंटे तक रहे।

ऐसा माना जा रहा है कि मिश्रा ने गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के बारे में बताया।

विपक्ष इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा को हटाए जाने की मांग कर रहा है। हालांकि, मिश्रा ने इस घटना में अपने बेटे की संलिप्तता से इनकार किया है।

इस बीच, बृहस्पतिवार को होने वाले उस कार्यक्रम को ‘‘रद्द’’ कर दिया गया है, जिसमें मिश्रा को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था तथा कार्यक्रम को संबोधित करना था। इस कार्यक्रम का निमंत्रण मीडिया को भी दिया गया था।

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के एक मीडिया अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम को अभी रोक दिया गया है और निमंत्रण को रद्द समझा जाए। यह कार्यक्रम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जेलों के प्रमुख के सातवें राष्ट्रीय सम्मेलन से संबंधित था।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम के शुक्रवार को विदायी सत्र के लिए नित्यानंद राय मुख्य अतिथि थे। राय भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं।

पुलिस ने रविवार की घटना में किसानों की मौत को लेकर अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा और सात अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

केंद्रीय मंत्री ने किसान संगठनों के उन आरोपों से इनकार किया कि उनका बेटा एक कार में बैठा हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके पास यह दिखाने के लिए सबूत है कि उनका बेटा कहीं और हो रहे किसी कार्यक्रम में गया हुआ था।

मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक गाड़ी तब पलट गयी जब प्रदर्शनकारियों ने उस पर पथराव किया। किसान उस गाड़ी के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो