लाइव न्यूज़ :

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा-बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: October 1, 2019 17:46 IST

बिहार में भारी बारिश और नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी से 16 जिलों में बाढ़ आ गई है। बिहार में बाढ़ से अबतक कम से कम 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Open in App

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को गंभीर बताते हुए राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बिहार सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो अन्य अर्द्धसैनिक बल रवाना होने के लिए तैयार हैं।

रेड्डी ने कहा, ‘‘ यह प्राकृतिक आपदा हैं। मेरे सहयोगी नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में मामले को देख रहे हैं। बिहार के साथ ही कर्नाटक में भी स्थिति गंभीर है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य से रिपोर्ट मिलने के बाद, केंद्रीय टीम वहां जाएगी। राज्य की मदद की जाएगी।’’

एनडीआरएफ की 20 टीमों को राज्य में तैनात किया गया है। इनमें करीब 900 बचावकर्ता शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि छह टीमों को पटना में तैनात किया गया है, जहां बीते तीन दिन में भारी बारिश हुई है और पानी भर गया है। बचाव एवं राहत अभियान में भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया है।

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) को सूचित किया है कि राज्य में भारी बारिश और नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी से 16 जिलों में बाढ़ आ गई है। बिहार में बाढ़ से अबतक कम से कम 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया