लाइव न्यूज़ :

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन 1-5 नवंबर तक गाम्बिया, सेनेगल की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 1-5 नवंबर तक गाम्बिया और सेनेगल की यात्रा पर जायेंगे जहां द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा करेंगे और इस दौरान कुछ समझौता ज्ञापन होने की भी उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 1-5 नवंबर तक गाम्बिया और सेनेगल के आधिकारिक दौरे पर जायेंगे । यह उनकी (मुरलीधरन) दोनों देशों की पहली यात्रा होगी।’’

इसमें कहा गया है कि विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन 1-2 नवंबर तक गाम्बिया की यात्रा पर रहेंगे जहां वे वहां के विदेश, अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री डा. मामादोउ टंगारा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा वे गम्बिया के राष्ट्रपति अदामा बारो से भी भेंट करेंगे ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन की यात्रा के दौरान कुछ समझौता/ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है । वे गम्बिया में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद भी करेंगे ।

बयान के अनुसार, मुरलीधरन 4-5 नवंबर को सेनेगल की यात्रा पर जायेंगे । वे सेनेगल के विदेश मामलों की मंत्री असिस्ता टॉल सॉल के साथ तीसरे भारत सेनेगल संयुक्त आयोग की बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे ।

विदेश राज्य मंत्री सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल से भेंट करेंगे । उनका सेनेगल के सशस्त्र बलों के मंत्री सिद्दिकी काबा से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

मंत्रालय के अनुसार, मुरलीधरन की यात्रा के दौरान कुछ समझौतों/ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है। वे डाकर में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत गाम्बिया और सेनेगल के साथ मित्रतापूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध रखता है तथा पिछले वर्षो में गाम्बिया एवं सेनेगल में क्षमता निर्माण में अग्रिम मोर्चे पर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि विदेश राज्य मंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को गति मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता