लाइव न्यूज़ :

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन अगले सप्ताह सूडान गणराज्य और दक्षिणी सूडान की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 18-19 अक्टूबर को सूडान गणराज्य तथा 20-22 अक्टूबर को दक्षिणी सूडान की यात्रा करेंगे तथा दोनों देशों के साथ आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मुरलीधरन की इन दोनों देशों की यह पहली यात्रा होगी ।

बयान के अनुसार, सूडान गणराज्य की यात्रा के दौरान मुरलीधरन वहां की विदेश मंत्री डा. मरियम अल सादिक अल महदी एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।

इसमें कहा गया है कि सूडान गणराज्य की यात्रा के दौरान मुरलीधरन वहां के सम्प्रभु परिषद के अध्यक्ष प्रथम लेफ्टिनेंट जनरल अब्देल फतह अब्देल रहमान अल बुरहान तथा प्रधानमंत्री एम अब्दुल्ला हामदोक से भी मुलाकात करेंगे । वे सूडान में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी सूडान में विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन वहां के राष्ट्रपति जनरल साल्वा किर मायार्डिट से भेंट करेंगे ।

दक्षिण सूडान में मुरलीधरन वहां के विदेश मामलों तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री मायिक आयि डेंट तथ अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे । वे जूबा में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे तथा भारतीय उद्यमियों से मुलाात करेंगे ।

बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री जूबा में भारतीय सेना के डाक्टरों द्वारा दक्षिणी सूडान में संचालित संयुक्त राष्ट्र अस्पताल भी जायेंगे ।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ सूडान गणराज्य एवं दक्षिणी सूडान दोनों के साथ भारत के दोस्ताना एवं सौहार्दपूर्ण संबंध हैं । दोनों देशों में विभिन्न क्षेत्रों में कई भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं । सूडान और दक्षिणी सूडान में वर्षो से भारत क्षमता निर्माण में अग्रिम मोर्चे पर रहा है। ’’

मंत्रालय के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन की इस यात्रा से दोनों देशों के साथ संबंधों को गति मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है