लाइव न्यूज़ :

रक्षा राज्य मंत्री ने अरुणाचल के तवांग में नागरिक-सैन्य सौहार्द की सराहना की

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:03 IST

Open in App

ईटागर,22 सितंबर केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा से लगे तवांग जिले में नागरिक-सैन्य सौहार्द की सराहना की और इसे देश के लिए एक उदाहरण बताया।

भट्ट ने तवांग में कहा कि जहां कहीं भी भारतीय सेना है, वहां जवान हमेशा आम नागरिकों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं और जरूरत पड़ने पर मदद का हाथ बढ़ाते हैं।

भट्ट ने तवांग युद्ध स्मारक में स्वर्णिम विजय मशाल (विजय मशाल) भी थामी। पिछले वर्ष नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत के तौर पर इसे प्रज्वलित किया था।

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,‘‘ स्थानीय आबादी और सेना मिलकर पुष्प का एक सुंदर गुलदस्ता बनाते हैं और उन्हें विकास से जुड़ी प्रक्रिया में एक दूसरे से सहयोग करना चाहिए।’’

भट्ट ने दिन में जिले में अग्रिम इलाकों में सेना के जवानों से बातचीत भी की और कहा कि इस प्रकार के इलाकों में तैनात जवानों में गजब का जोश होता है।

बातचीत के दौरान उन्होंने जवानों से कहा,‘‘ आपको देश की सेवा करने के लिए तैयार रहना चाहिए और देश का भविष्य आपके कंधे पर है।’’

भट्ट ने एनसीसी कैडेटों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इससे पहले मंत्री ने जसवंत गढ़ और बुमला में 1962 के भारत-चीन संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और बाद में विश्व प्रसिद्ध तवांग मठ का दौरा किया।

तवांग से विधायक शीरिंग ताशी ने भट्ट और पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) को जिले में सैन्य प्रतिष्ठान के लिए संयुक्त भूमि पुनर्मूल्यांकन की जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को भारतीय सेना को बधाई दी। खांडू ने 5 माउंटेन डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल जुबिन ए मिनवाला से विजय मशाल प्राप्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं