लाइव न्यूज़ :

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट करगिल युद्ध के नायक कैप्टन केंगुरुसे के परिवार से मिले

By भाषा | Updated: November 29, 2021 10:17 IST

Open in App

कोहिमा, 29 नवंबर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कोहिमा में करगिल युद्ध के नायक दिवंगत कैप्टन एन केंगुरुसे के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

कैप्टन केंगुरुसे को ऑपरेशन विजय में उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार "महावीर चक्र" से सम्मानित किया गया। वह सेना सेवा कोर (एएससी) से महावीर चक्र प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं।

रविवार को दिवंगत अधिकारी के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया और अभिनंदन किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कोहिमा में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित के शर्मा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को नगालैंड में सेना के जवानों से मुलाकात भी की और उनके पेशेवर रवैये तथा उच्च मनोबल की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं