लाइव न्यूज़ :

नए डिजिटल मीडिया नियमों पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने मीडिया संगठनों से चर्चा की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि नए डिजिटल मीडिया नियमों के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) के साथ बैठक के बाद उनके सुझावों को नोट किया है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने आईटी (मध्स्थ दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के परिप्रेक्ष्य में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इंडिया टुडे, दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, एबीपी, ईनाडु, दैनिक जागरण और लोकमत सहित डीएनपीए के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ओटीटी मंचों के साथ बैठक के बाद डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन के साथ आज चर्चा की। डिजिटल मीडिया के नए नियमों पर चर्चा की। उन्होंने नए नियमों का स्वागत किया और कुछ सुझाव दिए जिन्हें मैंने नोट कर लिया है।’’

जावड़ेकर ने उन्हें सूचित किया कि नए नियमों में डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स को कुछ जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से उनके हवाले से जारी बयान में कहा गया, ‘‘इनमें कोड ऑफ इथिक्स भी शामिल है जैसे भारतीय प्रेस परिषद् और केबल टेलीविजन नेटवर्क कानून के तहत कार्यक्रम कोड जैसे पत्रकारीय नियम।’’

जावड़ेकर ने विचार व्यक्त करने के लिए चर्चा में शामिल प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार मीडिया उद्योग के संपूर्ण विकास के लिए विचार-विमर्श की प्रक्रिया जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस