आपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई
By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2026 15:39 IST2026-02-13T15:37:35+5:302026-02-13T15:39:00+5:30
तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे।

file photo
पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं, लेकिन मानने से इनकार कर रहे हैं। इस पर लखेंद्र पासवान ने कहा कि मैं तेज प्रताप यादव जी को बधाई देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका यह पारिवारिक मामला है। इस पर अब मैं क्या ही बोलूं। लखेंद्र पासवान ने कहा कि अब आपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं। इसके साथ ही कोई स्पष्टीकरण ही पूछना है तो वह तेज प्रताप यादव जी ही बताएंगे।
लेकिन फिलहाल जो भी कुछ है, उस पर ज्यादा से ज्यादा विचार तेज प्रताप यादव से ही लीजिए। बता दें कि 8 फरवरी को अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव विवादों में आ गए हैं। 8 फरवरी को ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया। तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है। तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे।
उन्होंने कहा था कि उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है। उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। तेज प्रताप यादव ने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं।