लाइव न्यूज़ :

मंत्री कट्टी को कैबिनेट से बाहर किया जाए : सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:49 IST

Open in App

बेंगलुरू, 29 अप्रैल कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी की आलोचना करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उन्हें कैबिनेट से निकालने की मांग की। कट्टी ने पीडीएस योजना के तहत और चावल मांगने वाले एक व्यक्ति को कथित तौर पर मर जाने को कहा था।

सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह किसी जिम्मेदार मंत्री का बयान नहीं हो सकता है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मांग करता हूं कि उमेश कट्टी को कैबिनेट से बाहर करें।’’

वह कट्टी की कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए जन वितरण प्रणाली के तहत और अधिक चावल मांगने वाले गडाग के एक किसान को उन्होंने मर जाने के लिए कहा था।

भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘जब हम सत्ता में थे तो हम लोगों की रक्षा के लिए उन्हें सात किलोग्राम चावल देते थे लेकिन ये लोग (सत्तारूढ़ भाजपा) इस हद तक गिर गए हैं कि चावल का कोटा घटाकर लोगों से मरने के लिए कह रहे हैं।’’

सिद्धरमैया ने कहा कि कट्टी को मंत्री बने रहने का नैतिक हक नहीं है जो चावल मांगने वाले लोगों से मरने के लिए कह रहे हैं और ‘‘इस तरह का बयान उकसाने जैसा है (आत्महत्या के लिए)।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मांग की कि इस लॉकडाउन के दौरान हर व्यक्ति को दस किलोग्राम चावल दिया जाना चाहिए।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘दस किलोग्राम चावल देने में गलत क्या है? उन्हें दीजिए। सरकार लोगों की रक्षा करने के लिए होती है। मैं मांग करता हूं कि सरकार हर महीने हर व्यक्ति को दस किलोग्राम चावल देने के लिए तुरंत कदम उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह