लाइव न्यूज़ :

मंत्री ने चेन्नई में मंदिर की जमीन नियंत्रण में लेने का अधिकारियों को दिया निर्देश

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:06 IST

Open in App

चेन्नई, 13 जून चेन्नई में एक शिव मंदिर के स्वामित्व वाली करोड़ों रुपये मूल्य की 32-ग्राउंड भूखंड को रविवार को प्राधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया जबकि अधिकारियों को उसी मंदिर से संबंधित और लगभग 100 ग्राउंड जमीन को नियंत्रण में लेने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने यहां किलपौक क्षेत्र में पूनमल्ली हाई रोड स्थित भूमि और इमारतों को कब्जे में ले लिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि इस मौके पर हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ दान मंत्री पी के शेखर बाबू और शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ दान मंत्री ने अधिकारियों को उसी मंदिर से संबंधित 96.5 ग्राउंड जमीन के अतिरिक्त हिस्से को नियंत्रण में लेने के लिए सर्वेक्षण कार्य करने सहित कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांचीपुरम में श्री एकंबरनाथर मंदिर के पास यहां पीएच रोड पर 141 ग्राउंड (एक ग्राउंड में 2,400 वर्ग फुट) जमीन है। कुल भूमि का मूल्य कम से कम 350 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

परिसर में एक स्कूल चलाने वाले धर्मार्थ ट्रस्ट को 99 साल की लीज पूरी होने के बाद मामला मद्रास उच्च न्यायालय में गया था।

अदालत के फैसले के बाद ट्रस्ट प्रशासन ने रविवार को यहां प्रधान सचिव (पर्यटन, संस्कृति एवं दान) बी चंद्र मोहन सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यहां की जमीन और भवन मंदिर के कार्यकारी अधिकारी को सौंप दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू