लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के नाम पर मंत्री, एमएलसी बनवाने का झांसा देकर धन उगाही करने वाले चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:36 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जुलाई लखनऊ आयुक्तालय पुलिस और अपराध शाखा की साझा टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर दर्जा प्राप्त मंत्री और विधान परिषद सदस्य बनवाने तथा विधानसभा टिकट दिलवाने का झांसा देकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के चार जालसाजों को बुधवार को गिरफ्तार किया।

लखनऊ पुलिस आयुक्तालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार हजरतगंज कोतवाली और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने आज उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के शमीम अहमद एवं हसनैन अली, बलिया जिले के हिमांशु सिंह और बरेली जिले के जाने आलम को आज सुबह यहां गिरफ्तार किया। दो आरोपी शाहिद और बबलू फरार हो गये। पकड़े गये सभी आरोपी 20 से 35 वर्ष के बीच की उम्र के हैं।

बयान के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी, साजिश और 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कथित रूप से पुलिस को बताया कि वे छोटे स्तर के नेताओं को विधानसभा, विधान परिषद का टिकट दिलवाने एवं मंत्री बनवाने के लिए बड़े-बड़े नेता एवं उनके निजी सचिव बनकर मोबाइल फोन एवं वाट्सएप पर बातचीत करके विश्वास दिलाते हैं कि उनको मंत्री या एमएलसी बनवा दिया जाएगा या विधानसभा का टिकट दिलवा दिया जाएगा। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इस नाम पर लोगों से टोकन मनी लेकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने दर्ज मामले के हवाले से बताया कि आरोपियों द्वारा रीता सिंह से भारत सरकार के गृह मंत्री एवं उनके निजी सचिव के नाम पर एक करोड़ रुपये टोकन मनी विधान परिषद सदस्य बनवाने एवं उप्र सरकार में मंत्री बनवाने के नाम पर लेने का प्रयास किया जा रहा था। रीता सिंह से फरार अभियुक्त शाहिद ने गृह मंत्री का निजी सचिव बनकर बातचीत की जबकि पकड़े गये हसनैन ने गृह मंत्री अमित शाह बनकर रीता सिंह से बातचीत की और उन्हें टिकट का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार इसके पहले भी आरोपियों द्वारा एक व्‍यक्ति से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से आगामी विधानसभा चुनाव में विधानसभा का टिकट दिलवाने के नाम पर पार्टी अध्यक्ष बनकर चार लाख रुपये टोकन मनी ले ली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है