लाइव न्यूज़ :

आडवाणी को गिरफ्तार करनेवाले आज मोदी सरकार में मंत्री

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2018 05:44 IST

1990 में 30 अक्तूबर को इस रथ को अयोध्या पहुंचना था, लेकिन बिहार के समस्तीपुर में लालू यादव ने 23 अक्तूबर को न केवल रथ यात्र रु कवा दी, बल्कि आडवाणी को गिरफ्तार भी करवा लिया था.

Open in App

अयोध्या में आज राम मंदिर के निर्माण को लेकर गहमागहमी है. लेकिन यह शायद ही किसी को याद हो कि 1990 में राम मंदिर बनाने के लिए देशभर में रथ यात्र निकालने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को तब गिरफ्तार कर उनकी रथ यात्र को रोकने वाले आर.के. सिंह आज केंद्र सरकार में मंत्री हैं. 

 1990 में 30 अक्तूबर को इस रथ को अयोध्या पहुंचना था, लेकिन बिहार के समस्तीपुर में लालू यादव ने 23 अक्तूबर को न केवल रथ यात्र रुकवा दी, बल्कि आडवाणी को गिरफ्तार भी करवा लिया था. उन्हें गिरफ्तार कर उनके रथ यात्र की हवा निकालने वाले तब के अधिकारी आर.के. सिंह ही थे, जो आज केंद्र की मोदी सरकार में उर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं.

भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने के बाद पहली बार आर.के. सिंह का नाम सुर्खियों में आया था. 64 वर्षीय आर.के. सिंह 1975 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं और अपने रिटायरमेंट के बाद 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे. बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पहले धनबाद के तत्कालीन उपायुक्त अफजल अमानुल्लाह को निर्देश दिया था कि वो आडवाणी को वहीं गिरफ्तार कर लें. लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद समस्तीपुर में आडवाणी को गिरफ्तार करने के लिए अधिकारियों का एक दल पटना से भेजा गया, उसका नेतृत्व आईएएस अधिकारी आर.के. सिंह ने किया था. तब सिंह कड़े तेवर के अधिकारी माने जाते थे, जो बाद में केंद्र के गृह सचिव भी बने. फिलहाल वो आरा से भाजपा सांसद हैं. उनके पास नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी है. 

प्रमुख सलाहकार बनाना चाहते थे नीतीश कुमार

 वह यूपीए सरकार में रक्षा उत्पादन के सचिव और आडवाणी के गृह मंत्री रहने के दौरान मंत्रलय में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं.  रिटायरमेंट के बाद बिहार में नीतीश कुमार ने उन्हें अपना प्रमुख सलाहकार बनाना चाहा था, लेकिन तब उन्होंने उसे ठुकराते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी.

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है