मुंबई से इलाज करा कर लौटे मंत्री गोपाल राय, अपने विभागों का प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: August 12, 2021 14:44 IST2021-08-12T14:44:12+5:302021-08-12T14:44:12+5:30

Minister Gopal Rai returned after getting treatment from Mumbai, took charge of his departments | मुंबई से इलाज करा कर लौटे मंत्री गोपाल राय, अपने विभागों का प्रभार संभाला

मुंबई से इलाज करा कर लौटे मंत्री गोपाल राय, अपने विभागों का प्रभार संभाला

नयी दिल्ली, 12 अगस्त चिकित्सीय कारणों के चलते महीने भर मुंबई में रुकने के बाद यहां लौटे दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने पर्यावरण, विकास एवं सामान्य प्रशासन विभागों का बृहस्पतिवार को प्रभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

राय रीढ़ की हड्डी में लगी चोट का इलाज कराने के लिए पिछले महीने मुंबई गए थे। मुंबई रवाना होने से पहले जिन विभागों का प्रभार वह संभाल रहे थे, उन्हें अस्थायी तौर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया था।

बुधवार को जारी दिल्ली सरकार की एक अधिसूचना में कहा गया, “दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार- जीएनसीटीडी (प्रभार का आवंटन) नियमवाली, 1993 के नियम छह के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री के परामर्श से, मंत्री गोपाल राय को विकास, सामान्य प्रशासन विभाग और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभागों को आवंटित करते हैं।”

साढ़े तीन साल पहले, राय का उनकी चोट के लिए अपोलो अस्पताल में इलाज चला था।

पिछले साल दिसंबर में, वह अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने और काम करने में कठिनाई महसूस होने के बाद मुंबई गए थे।

पिछले महीने राय का चेक-अप पहले ही होना था लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण उन्हें मुंबई जाना टालना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minister Gopal Rai returned after getting treatment from Mumbai, took charge of his departments

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे