बाढ़ के बीच हंसते हुए सेल्फी लेते नजर आएं बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

By भाषा | Updated: August 9, 2019 15:10 IST2019-08-09T15:10:29+5:302019-08-09T15:10:29+5:30

इस वीडियो में भाजपा के मंत्री मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में महाजन सड़क पर खड़े होकर बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और व्यक्ति सेल्फी वीडियो बना रहा है। राकांपा नेता धनन्जय मुंडे ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्री गिरीश महाजन और अधिकारी मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने सेल्फी वीडियो बनाई।

Minister Girish Mahajan taking selfie during flood in maharashtra roll on social media | बाढ़ के बीच हंसते हुए सेल्फी लेते नजर आएं बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

बाढ़ के बीच हंसते हुए सेल्फी लेते नजर आएं बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन शुक्रवार को उनकी दो सेल्फी वीडियो क्लिप सामने आने के बाद विवादों में घिर गए जिनमें कथित रूप से वह बाढ़ग्रस्त जिले के कुछ हिस्सों के सर्वेक्षण के दौरान मुस्कुराते और खुशी से हाथ हिलाते दिख रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी राकांपा ने महाजन की निंदा की है।

राकांपा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया कि क्या मंत्री ‘‘घूमने गए’’ थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को‘‘असंवेदनशील’’ जल संसाधन मंत्री से इस्तीफा देने को कहना चाहिए। एक क्लिप में महाजन के साथ एक अज्ञात व्यक्ति पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर में पानी के बीच सेल्फी वीडियो बनाता दिख रहा है।

इस वीडियो में भाजपा के मंत्री मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में महाजन सड़क पर खड़े होकर बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और व्यक्ति सेल्फी वीडियो बना रहा है। राकांपा नेता धनन्जय मुंडे ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्री गिरीश महाजन और अधिकारी मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने सेल्फी वीडियो बनाई।

क्या सत्तारूढ़ नेताओं में कोई संवेदनशीलता बची है? देवेंद्र फडणवीस जी, इस असंवेदनशील मंत्री का इस्तीफा लीजिए, संबंधित अधिकारियों को निलंबित कीजिए।’’ मुंडे ने बाढ़ में एक बच्चे की मौत पर शोक जताते हुए महाजन से सवाल किया कि उन्हें स्थिति के प्रति अपने दृष्टिकोण को लेकर क्या शर्म नहीं आती? महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर सांगली और कोल्हापुर जिलों में पिछले एक सप्ताह से भयानक बाढ़ आई हुई है। भाषा सिम्मी मनीषा मनीषा

Web Title: Minister Girish Mahajan taking selfie during flood in maharashtra roll on social media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे