जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- "भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा..."

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2022 17:42 IST2022-11-27T17:42:32+5:302022-11-27T17:42:32+5:30

गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण बिल को धर्म या संप्रदाय के बिना सभी पर लागू किया जाना चाहिए। यहां उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि जो इसका पालन नहीं करे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाए।

Minister Giriraj Singh stresses on need to implement Population Control Bill | जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- "भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा..."

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- "भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा..."

Highlightsरविवार को गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैंअपने बयान में उन्होंने कहा, जनसंख्या नियंत्रण बिल को धर्म या संप्रदाय के बिना सभी पर लागू किया जाना चाहिएकेंद्रीय मंत्री ने कहा - जो इस कानून का पालन नहीं करे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाए

नई दिल्ली: अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बयान जारी किया है। रविवार को गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जरूरी है।

अपने बयान में उन्होंने कहा, जनसंख्या नियंत्रण बिल को धर्म या संप्रदाय के बिना सभी पर लागू किया जाना चाहिए। यहां उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि जो इसका पालन नहीं करे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाए। उनके मताधिकार को वापस ले लिया जाए। भाजपा नेता ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा, चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी बनाई। हम उनसे कैसे सामना करेंगे।

उन्होंने सीमित संसाधनों की उपलब्धता का हवाला देते हुए इस विधेयक के क्रियान्वयन को 'महत्वपूर्ण' करार दिया। गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। चीन ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए 'एक बच्चे की नीति' लागू की और इस तरह विकास हासिल किया।'

उन्होंने चीन के साथ देश की क्षमता पर एक पैटर्न के साथ टिप्पणी की, जहां चीन में प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते हैं और भारत में प्रति मिनट 30 बच्चे पैदा होते हैं। उन्होंने कहा, चीन में प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में प्रति मिनट 30 बच्चे पैदा होते हैं, हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे?" 

उन्होंने कहा, 'जनसंख्या नियंत्रण विधेयक जरूरी है। रिपोर्ट कहती है कि जिस देश- चीन- की जीडीपी 1978 में भारत से कम थी, उसने 'वन चाइल्ड पॉलिसी' अपनाई और लगभग 60 करोड़ आबादी को नियंत्रित कर विकास हासिल किया।' उन्होंने आगे कहा कि बिल को उनकी आस्था और धर्म की परवाह किए बिना सभी के लिए लागू किया जाना चाहिए।

Web Title: Minister Giriraj Singh stresses on need to implement Population Control Bill

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे