लाइव न्यूज़ :

मंत्री जी, प्रश्नकाल के दौरान बातचीत नहीं करें, पर्यावरण राज्य मंत्री सुप्रियो को लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने टोका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 13:31 IST

प्रश्नों के उत्तर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दे रहे थे। सुप्रियो को टोकते हुए बिरला ने कहा, ‘‘मंत्री जी, प्रश्नकाल के दौरान बातचीत नहीं करें।’’ इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में पर्यावरण को लेकर पूरक प्रश्न पूछे जाने के दौरान बाबुल सुप्रियो बैठे हुए बातचीत करते देखे गए जिस पर बिरला ने उन्हें टोका।हरियाणा विधानसभा में पहली बार चुनकर आए विधायकों को विधायी कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को बातचीत करने पर टोक दिया।

सदन में पर्यावरण को लेकर पूरक प्रश्न पूछे जाने के दौरान बाबुल सुप्रियो बैठे हुए बातचीत करते देखे गए जिस पर बिरला ने उन्हें टोका। प्रश्नों के उत्तर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दे रहे थे। सुप्रियो को टोकते हुए बिरला ने कहा, ‘‘मंत्री जी, प्रश्नकाल के दौरान बातचीत नहीं करें।’’ इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया।

हरियाणा विधानसभा में पहली बार चुनकर आए विधायकों को विधायी कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन नव निर्वाचित विधायकों को विधायी कार्यों की जानकारी देंगे। इसके अलावा विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा। विधायकों का प्रशिक्षण शिविर दिसंबर माह के अंतिम अथवा जनवरी माह के पहले सप्ताह में संभव है।

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में आने का निमंत्रण दिया है। उनकी ओर से बिरला को पत्र भी लिखा जा रहा है। बिरला ने हालांकि विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आने की सहमति दे दी है, लेकिन इसकी तारीख बिरला के कार्यक्रम के हिसाब से तय की जाएगी।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलाबाबुल सुप्रियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकरपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह