लाइव न्यूज़ :

मंत्री ने राशन की दुकानों के माध्यम से चावल की मुफ्त आपूर्ति बहाल करने की मांग की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:29 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 जुलाई पुडुचेरी के मंत्री एके साई जे सरवनन कुमार ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र सौंप कर मांग की कि अभी यहां लोगों को चावल की मात्रा के बदले जो नकदी दी जा रही है, उसे रोकर राशन की दुकानों से निशुल्क चावल की आपूर्ति बहाल की जाए।

यह पत्र राज्य के नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री द्वारा दिल्ली में केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को सौंपा गया।

मुफ्त चावल योजना को अतीत में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है। तत्कालीन उपराज्यपाल किरण बेदी ने राशन की दुकानों के माध्यम से चावल की आपूर्ति पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि कार्डधारकों के लिए चावल की मात्रा के बराबर का भुगतान बैंकों के माध्यम से किया जाना चाहिए। इसके बाद, बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच विवाद बढ़ गया और बेदी ने फिर मामले पर गृह मंत्रालय से उसका सुझाव मांगा, जिसने बेदी के रुख का समर्थन किया।

सरवनन कुमार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में कई अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात की और केन्द्र द्वारा मंजूरी के लिए लंबित विभिन्न प्रस्तावों की उन्हें जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है