लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हो सकता है खेला, सहकारिता मंत्री यादव ने कहा-भाजपा सत्ता में आने के लिए कुछ भी करेगी
By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2023 19:59 IST2023-01-16T19:59:03+5:302023-01-16T19:59:54+5:30
बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर जमकर हमला किया। हर चीज महंगी हो रही है। अब चोकर भी नहीं छोड़ा है। जो आदमी नहीं जानवर खाते हैं।

केंद्र में बैठी भाजपा सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर सकती है
पटनाः बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि लोकसभा चुनाव से पहले कोई भी घटना-दुर्घटना बड़ी से बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा है कि भाजपा फिर से सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है। अभी से ही उनके द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है।
उन्होंने लोगों को होशियार रहने की सलाह दी है। सुरेंद्र यादव गया में करीमगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर सकती है। यहां तक कि देश को दो भागों में बांटने की साजिश हो रही है। अभी से उनका उनके द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों को होशियार रहने की सलाह दी है।
हर जगह होशियार होने के लिए सभी को कह रहा हूं। सहकारिता मंत्री ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यहां हर चीज महंगी हो रही है। अब चोकर भी नहीं छोड़ा है। जो आदमी नहीं जानवर खाते हैं। इसके दाम भी बढ़ा दिए हैं। भला दिल्ली में किसके घरों में जानवर को चोकर खिलाया जाता है?
उन्होंने कहा कि ये सब साजिश धीरे-धीरे देश को बर्बाद करने की है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के वक्त पड़ोसी देश से जाली नोट लाकर भर दिया और घोषणा कर दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी लाया, क्या आम लोगों को लाभ हो गया? अब तो देश बर्बाद के कगार पर पहुंच गया है।