लाइव न्यूज़ :

माह के अंत तक आएगी खनन नीति:कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:50 IST

Open in App

मेंगलुरु, नौ अप्रैल कर्नाटक के खदान एवं भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा है कि राज्य की नई खनन नीति इस माह के अंत तक आएगी जिसमें तटीय जिलों की आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

निरानी ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीति का मसौदा जिला स्तरीय अधिकारियों,विशेषज्ञों और पत्रकारों को भेजा जाएगा और उनसे मसौदे पर विचार और उनके सुझाव मांगे जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि खनन विभाग ने दक्षिण कन्नड़ जिले और उडुपी के पत्थर खनन मालिकों की मांगें मान ली हैं, जिनमें उन्होंने खदान सुरक्षा महानिदेशालय के विस्फोटक लाइसेंस से छूट देने की मांग की थी, क्योंकि वे पांच एकड़ से कम जमीन पर काम करते हैं।

पांच एकड़ से अधिक जमीन पर काम करने वालों से 90दिन के भीतर लाइलेंस लेने को कहा गया है।

मंत्री ने कहा कि हट्टी सोना खदान का नाम बदलकर कर्नाटक हट्टी गोल्ड माइन्स लिमिटेड किया जाएगा। यहां ये सालाना 1.7 टन सोना निकाला जाता है।

उन्होंने कहा कि नयी खनन नीति में उन लोगों को मकान निर्माण के लिए बालू 100रुपए प्रति टन के हिसाब से देने का प्रस्ताव है जिनके मकान निर्माण का खर्च दस लाख रुपए से कम है, वहीं शेष लोगों को सरकार को रॉयल्टी देने के बाद बालू खरीदनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे