लाइव न्यूज़ :

बांदा बरेठा अभयारण्य क्षेत्र में हो सकेगा खनन, राम मंदिर निर्माण में भी काम आएगा पत्थर

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:22 IST

Open in App

जयपुर, तीन फरवरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता वाले राजस्थान वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने भरतपुर के बांदा बरेठा अभयारण्य को विशेष बलुआ पत्थर के खनन के लिये निरूपित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ साथ भवन निर्माताओं ने भी इस पत्थर की मांग की है।

मुख्य वन्यजीव संरक्षक मोहन मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्थायी समिति ने इसकी मंजूरी दे दी है और इस मामले को आगे बढाने के लिये राज्य वन्य जीव बोर्ड को विचारार्थ भेजा जायेगा और उसके बाद इसे स्वीकृति के लिये राष्ट्रीय बोर्ड को भेजा जायेगा।

भरतपुर के बंसी पहाड़पुर में खनन किए गये हजारों टन गुलाबी बलुआ पत्थर वर्षों से मंदिर निर्माण के लिये मंगाये गये। हालांकि इसकी और भी बहुत अधिक आवश्यकता है। इस बात की चिंता थी कि इस अनूठे गुलाबी रंग के पत्थर की आपूर्ति की कमी तो नहीं हो जायेगी। अब तक मंदिर निर्माण के लिए काफी मात्रा में यह पत्थर तराशा जा चुका है।

कहा जाता है कि धौलपुर के पत्थर का बांसी पहाड़पुर के पत्थर से कोई मेल नहीं है।

अधिकारियों ने इस बात से इंकार किया कि भरतपुर के बरेठा वन्यजीव अभ्यारण्य में बांसी पहाड़पुर ब्लॉक को निरूपित करने के पीछे राम मंदिर का कुछ विशेष संबंध है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे देशभर में इस पत्थर की अत्यधिक मांग है और यह प्रक्रिया इसलिये शुरू नहीं की गई है कि इसकी आवश्यकता राम मंदिर के लिये है।

उन्होंने कहा कि इलाके में बडे पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। वहां कोई जंगल नहीं बचा है और अगर इसे अभ्यारण्य से हटा दिया जाता है तो राज्य सरकार को किसी भी खनन से राजस्व मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 2016 में खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन अवैध तरीके से संचालन जारी रहा और बांसी पहाड़पुर का बलुआ पत्थर (गुलाबी पत्थर) बाजार में बिकता रहा। भरतपुर प्रशासन द्वारा पिछले सितंबर में अवैध रूप से खनन किए गए गुलाबी बलुआ पत्थरों से लदे 25 ट्रकों को जब्त करने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे