लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट, माउंट आबू में पारा शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

By भाषा | Updated: January 26, 2021 12:03 IST

Open in App

जयपुर, 26 जनवरी राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी में फिर इजाफा हुआ है जहां न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है जहां सीकर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह भीलवाड़ा में यह 1.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 2.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 2.9 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 3.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री सेल्सियस व गंगानगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में भी रात का न्यनूतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है जहां रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल