हरियाणा, पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:48 IST2020-12-06T20:48:23+5:302020-12-06T20:48:23+5:30

Minimum temperatures above normal in most places in Haryana, Punjab | हरियाणा, पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

हरियाणा, पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

चंडीगढ़,छह दिसंबर हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि करनाल में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से छह डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperatures above normal in most places in Haryana, Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे