पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:43 IST2021-01-19T15:43:15+5:302021-01-19T15:43:15+5:30

Minimum temperatures above normal in many places of Punjab and Haryana | पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

चंडीगढ़, 19 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापामान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में भी तापमान क्रमश: सात डिग्री सेल्सियस, 7.4 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में अंबाला, रोहतक, करनाल, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.1 डिग्री सेल्सियस, 7.1 डिग्री सेल्सियस, 8.1 डिग्री सेल्सियस, 7.7 डिग्री सेल्सियस और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperatures above normal in many places of Punjab and Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे