लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 11:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार का दिन गर्म रहा जब अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 को “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 को “खराब”, 301 से 400 को “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच को “गंभीर” माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह