दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 10:26 IST2021-09-21T10:26:13+5:302021-09-21T10:26:13+5:30

Minimum temperature rises in Delhi | दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री का इजा़फा देखा गया और यह 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सोमवार को 26.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बाद में दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature rises in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे