दिल्ली में न्यूनतम तापमान में इजाफा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 11:05 IST2021-06-22T11:05:01+5:302021-06-22T11:05:01+5:30

Minimum temperature rises in Delhi | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में इजाफा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में इजाफा

नयी दिल्ली, 22 जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में मंगलवार को सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत थी। वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून एक और दिन राष्ट्रीय राजधानी से दूर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को पछुआ हवाओं के चलने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature rises in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे