दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
By भाषा | Updated: February 27, 2021 11:19 IST2021-02-27T11:19:21+5:302021-02-27T11:19:21+5:30

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली में शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, सुबह में दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।