पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:53 IST2021-02-15T16:53:27+5:302021-02-15T16:53:27+5:30

Minimum temperature over normal in Punjab and Haryana | पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

चंडीगढ़, 15 फरवरी पंजाब और हरियाणा में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दोनों राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.7 डिग्री सेल्सियस और 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट में 9.9 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस, हलवाड़ा में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 8.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य न्यूनतम तापमान से अधिक है।

अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में 8.5 डिग्री, करनाल में 9.5 डिग्री, रोहतक में 10 डिग्री, भिवानी में 11.3 डिग्री और सिरसा में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य न्यूनतम तापमान से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature over normal in Punjab and Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे