कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

By भाषा | Updated: December 9, 2021 10:37 IST2021-12-09T10:37:15+5:302021-12-09T10:37:15+5:30

Minimum temperature in Kashmir is below zero | कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

श्रीनगर, नौ दिसंबर कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature in Kashmir is below zero

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे