दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 10:58 IST2021-09-30T10:58:20+5:302021-09-30T10:58:20+5:30

Minimum temperature in Delhi was four degrees above normal | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा

नयी दिल्ली, 30 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 24 घंटे में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी में विलंब के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature in Delhi was four degrees above normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे