दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक
By भाषा | Updated: October 11, 2021 10:46 IST2021-10-11T10:46:43+5:302021-10-11T10:46:43+5:30

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।