दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम

By भाषा | Updated: September 12, 2021 10:28 IST2021-09-12T10:28:28+5:302021-09-12T10:28:28+5:30

Minimum temperature in Delhi one degree Celsius below normal | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम

नयी दिल्ली, 12 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 94 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को रिकॉर्ड स्तर पर बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा।

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature in Delhi one degree Celsius below normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे