दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस
By भाषा | Updated: October 13, 2021 10:39 IST2021-10-13T10:39:06+5:302021-10-13T10:39:06+5:30

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
बुधवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने दिन भर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया है।
शहर में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।