लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरा

By भाषा | Updated: December 25, 2021 12:50 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 दिसंबर कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड को छोड़कर शुक्रवार रात को समूची घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा।

शुक्रवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार की रात को यह 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार रात से एक डिग्री ज्यादा है।

दक्षिण कश्मीर के निकटवर्ती कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार रात को यहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में कार्य करन वाले पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार रात शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

गुलमर्ग में तापमान बृहस्पतिवार रात के शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार रात को शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल