लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान जमाब बिंदु से ऊपर

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:50 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 दिसंबर कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार से दो दिन तक केन्द्र शासित प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की एवं मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग रिजॉर्ट सहित घाटी में ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई। बादल छाए रहने के कारण बृहस्पतिवार की रात घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और अधिकतर स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से ऊपर रहा। गुलमर्ग और पहलगाम में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार की रात तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से अधिक बर्फबारी 26 से 27 दिसंबर के बीच होने का पूर्वानुमान है।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘ 26 दिसंबर शाम से 28 दिसंबर दोपहर तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिक दबाव बनने का अनुमान है। इस कारण, कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी (दो से तीन इंच), जम्मू-कश्मीर, जोजिला-मिनमर्ग अक्ष के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी और लद्दाख के कुछ स्थानों, खासकर कारगिल-जांस्कर क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है।’’

कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइनों सहित जलाशय जम जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी सबसे अधिक रहती है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में, भारी हिमपात होता है।

‘चिल्लई कलां’ के 31 जनवरी को खत्म होने के बाद, 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ और फिर 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव