दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, रविवार को बारिश की संभावना
By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:24 IST2021-10-16T20:24:13+5:302021-10-16T20:24:13+5:30

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, रविवार को बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रविवार को बारिश का भी अनुमान जताया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 रहा, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।