दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ''बहुत खराब''

By भाषा | Updated: November 1, 2021 10:45 IST2021-11-01T10:45:29+5:302021-11-01T10:45:29+5:30

Minimum temperature 13.6 degrees Celsius in Delhi, air quality "very poor" | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ''बहुत खराब''

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ''बहुत खराब''

नयी दिल्ली, एक नवंबर दिल्ली के लोगों ने सोमवार को सुबह हल्की ठंड महसूस की। राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी 'सफर' के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस दौरान ''बहुत खराब'' की श्रेणी में चला गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे एक्यूआई 302 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ''अच्छा'', 51 और 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच ''मध्यम'', 201 और 300 के बीच ''खराब'', 301 और 400 के बीच ''बहुत खराब'', तथा 401 और 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature 13.6 degrees Celsius in Delhi, air quality "very poor"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे