लाइव न्यूज़ :

गुना जिले में खड़े ट्रक से टकराई मिनीबस, तीन लोगों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:25 IST

Open in App

गुना (मप्र), पांच नवंबर मध्यप्रदेश के गुना जिले में बरखेड़ा के पास शुक्रवार तड़के एक मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण बस में आग लग गई और उसमें सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो गयी । हादसे में चार अन्य यात्री झुलस गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी मुनीश राजोरिया ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 वर्षीय एक लड़के सहित चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मिनी बस में 28 लोग सवार थे और ये लोग इंदौर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे तभी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर यह हादसा हुआ।

राजारिया ने कहा कि गुना जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर चाचौड़ा कस्बे के पास बरखेड़ा में शुक्रवार सुबह पांच से छह बजे के बीच मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद विस्फोट हुआ और बस में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग बस में सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े और अनेक लोगों को जलती बस से बाहर निकाला।

राजोरिया ने बताया कि इंदौर निवासी दुर्गा शर्मा (13), माधव शर्मा (20) और खरगोन के रहने वाले रोहित शर्मा (19) जलती बस में फंस गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

चौहान ने घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए