लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में मिनी बस खाई में गिरी, कर्नाटक के 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: October 15, 2019 19:12 IST

हादसे के शिकार व्यक्तियों की पहचान कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के चेलेकेरी गांव के निवासियों के रूप में की गई है जो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए निकले थे। तेलंगाना की भद्राचलम पहाड़ी स्थित भगवान राम के मंदिर में दर्शन करने के बाद वे आंध्र प्रदेश के अन्नावरम स्थित सत्यनारायण स्वामी मंदिर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देतीर्थयात्रियों को ले जा रही मिनी बस आदिवासी क्षेत्र में चिंतूर घाट रोड पर वाल्मीकि कोंडा के पास एक घाटी में गिर गयी।छह श्रद्धालुओं की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को एक मिनी बस खाई में गिर गयी जिससे कर्नाटक के सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे के शिकार व्यक्तियों की पहचान कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के चेलेकेरी गांव के निवासियों के रूप में की गई है जो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए निकले थे। तेलंगाना की भद्राचलम पहाड़ी स्थित भगवान राम के मंदिर में दर्शन करने के बाद वे आंध्र प्रदेश के अन्नावरम स्थित सत्यनारायण स्वामी मंदिर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही मिनी बस आदिवासी क्षेत्र में चिंतूर घाट रोड पर वाल्मीकि कोंडा के पास एक घाटी में गिर गयी। इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

घायल हुए पांच व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी जिले के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने जिले के अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर दुःख जताया और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसकर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों