लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में मिनी बस नदी में गिरी, सात की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:14 IST

Open in App

डोडा, 12 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार चार महिलाओं समेत सात यात्रियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा डोडा से 42 किलोमीटर दूर प्याकुल गांव के पास ठठरी-गंडोह मार्ग पर हुआ।

पुलिस अधीक्षक (भद्रवाह) राज सिंह गौरिया ने बताया कि चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गाड़ी कलनई नदी में गिर गई और दुर्घटना की वजह से बस की छत टूट गई।

गौरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान यासिर हुसैन (26), शुकर दीन (60), कली बेगम (50), अंजू देवी (28), सुदेशा देवी (40), कालू बेगम (40) और प्रेम चंद (60) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि घायल तीन लोगों का उपचार जीएमसी, जम्मू में चल रहा है। इस बीच भारतीय वायुसेना भी अभियान में शामिल हुई और घायलों को निकाला।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू से वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया गया और घायलों को पहले वायु मार्ग के जरिए जम्मू ले जाया गया और फिर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि वायु सेना ने तत्परता दिखाई और घायलों को निकाला ताकि उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग