लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में मिनी बस नदी में गिरी, पांच की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:24 IST

Open in App

डोडा, 12 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर दो हिस्सों में टूट गई और फिर एक नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार तीन महिलाओं समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा डोडा से 42 किलोमीटर दूर प्याकुल गांव के पास ठठरी-गंडोह सड़क पर हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई।

उन्होंने बताया कि गाड़ी को दो हिस्सों में टूट गई और फिर कलनई नदी में गिर गई।

भदरवाह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज सिंह गौरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान यासिर हुसैन (26) शुकर दीन (60), कली बेगम (50), अंजू देवी (28) और सुदेशा देवी (40) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों में तनवीर अहमद (28), अब्दुल लतीफ (35), गुलाम मोहम्मद (60) और प्रेमचंद (60) हैं जिनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गंडोह के थाना प्रभारी सुरेश गौतम के साथ गौरिया बचाव अभियान में शामिल हुए।

इस बीच भारतीय वायुसेना भी अभियान में शामिल हुई और घायलों को निकाला।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू से वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह