लाइव न्यूज़ :

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के मूर्तिकार के घर लाखों की चोरी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 14:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 11 मार्च मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के घर पर लाखों की चोरी हुई है और पुलिस ने इस संबंध में उनके घरेलू सहायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा ओडिशा में दबिश भी दे रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोऩ प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि विश्व प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 19 मे रहते हैं। उनके घर पर ओडिशा का रहने वाला मदन मोहन काम करता था। उसने उनके घर से कथित तौर पर करीब 26 लाख रुपये नगद तथा लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से लेकर ओडिशा तक पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि मूर्तिकार राम कुमार सुतार अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति के निर्माण में जुटे हैं। उन्होंने 251 मीटर ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति बनाने की तैयारी की है।

उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की नर्मदा किनारे लगाई गई 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की प्रतिमा बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'