लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की लाखों शीशियां भले ही निर्यात की गयी हों, लेकिन नागरिकों को कमी झेलनी पड़ रही : अदालत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 बीमारी के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाई रेमडेसिविर की लाखों शीशियों का भले ही भारत द्वारा निर्यात किया गया हो, लेकिन उसके अपने ही नागरिक इस दवा की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि भारत में कई कंपनियां इस दवा का उत्पादन कर रही हैं और दवा की लाखों शीशीओं का निर्यात किया गया होगा लेकिन "अपने मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे पास मात्रा नहीं है।"

अदालत ने कहा, "आंकड़ों से पता लगता है कि दिल्ली में इस दवा की भारी कमी है।" इसके साथ ही अदालत ने केंद्र, भारतीय औषधि महानियंत्रक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से सवाल किया कि क्या मरीजों को रेमडिसिविर देने से संबंधी दिशानिर्देशों में कोई बदलाव किया गया है।

अदालत ने केंद्र से यह भी सवाल किया कि यह निर्णय किस आधार पर किया गया कि दिल्ली सरकार को कितनी दवा आवंटित की जानी चाहिए और क्या दवा खरीदने के लिए सीधे निर्माता या आपूर्तिकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

अदालत का यह निर्देश एक वकील की याचिका पर आया जो कोविड से पीड़ित हैं और उन्हें रेमडेसिविर की छह खुराकों की जरूरत थी लेकिन उन्हें सिर्फ तीन खुराक ही मिल सकी।

अदालत ने दिल्ली सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा कि याचिकाकर्ता को आज रात नौ बजे तक दवा की शेष तीन खुराकें मिल जाएं। अतिरिक्त स्थायी वकील अनुज अग्रवाल दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए।

इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी