लाइव न्यूज़ :

12 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में आएंगे लाखों श्रद्धालु, ड्रोन से निगरानी

By भाषा | Updated: November 7, 2019 16:59 IST

भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले उच्चतम न्यायालय संवेदनशील अयोध्या मुद्दे पर अपना फैसला सुना सकता है। यह पूछने पर कि क्या फैसले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे कम की जाएगी, इस पर फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने कहा, ‘‘नहीं, श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए अयोध्या आते रहेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मौके पर शहर में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने कहा, ‘‘नहीं, श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए अयोध्या आते रहेंगे।’’

अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अगले सप्ताह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। वहीं, राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन शांति बनाए रखने की कोशिशों में जुटा है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले उच्चतम न्यायालय संवेदनशील अयोध्या मुद्दे पर अपना फैसला सुना सकता है। यह पूछने पर कि क्या फैसले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे कम की जाएगी, इस पर फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने कहा, ‘‘नहीं, श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए अयोध्या आते रहेंगे।’’

12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मौके पर शहर में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यहां सरयू कुंज सीता राम मंदिर के पुजारी महंत जुगल किशोर शरण शास्त्री ने कहा, ‘‘जो श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के लिए अयोध्या आएंगे वे कुछ दिन यहां ठहरेंगे इसलिए 20 नवंबर तक अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी रहेगी।’’

सूचना उपनिदेशक (फैजाबाद) मुरली धर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने एलईडी वैन ऑपरेटरों को अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए लगातार रामायण और महाभारत टेलीविजन धारावाहिक प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। सीजेआई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 40 दिन तक लगातार चली सुनवायी के बाद 16 अक्टूबर को अयोध्या भूमि विवाद मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

टॅग्स :अयोध्याअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह