लाइव न्यूज़ :

संक्रमण अवधि एक दिन घट जाने से भी लाखों मामले रोके जा सकते हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी कोई भी टीका या दवा यदि कोविड-19 मरीजों में संक्रमण अवधि को घटा सकती है तो वह लाखों मामलों को रोक सकती है और अरबों डॉलर बचा सकती है। एक नये मॉडलिंग अध्ययन में यह बात सामने आयी है।

पत्रिका पीएलओएस कंप्यूटेशनल बॉयोलोजी में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि कुछ टीकों या दवाओं में ऐसा सूक्ष्म प्रभाव हो सकता है , जो भले ही कोविड-19 को रोक या ठीक नहीं कर सकती लेकिन रोगी के संक्रमित रहने की अवधि को कम कर सकती है।

अध्ययन में अमेरिका के कनी ग्रेज्युऐट स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं समेत वैज्ञानिकों ने कोविड-19 मरीजो में संक्रमण अवधि को घटाने की संभावना का मूल्यांकन किया है।

अनुसंधानर्ताओं ने सार्स-कोव-2 के प्रसार के संदर्भ में अनुकूल कंप्यूटनेशनल मॉडल तैयार किया और उसका इस्तेमाल यह जानने के लिए किया कि संक्रमण अवधि घटा सकने में सक्षम टीके या दवा इस बीमारी के क्लीनिकल या आर्थिक प्रभाव को कैसे कम कर सकते हैं।

इस अध्ययन के मुताबिक यदि लक्षण सामने आने पर एक चौथाई लोगों का उपचार कर लिया जाता है और संक्रमण अवधि आधे दिन भी घट जाती है तो 14 लाख मामले कम हो सकते थे और 99,000 से अधिक मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ती।

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि संक्रमण अवधि साढ़े तीन दिन कम होने से 74 लाख मामले टल सकते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे