लाइव न्यूज़ :

Milkipur by Election: खफा पूर्व विधायकों को सीएम योगी ने मनाया, गोरखनाथ बाबा, रामू प्रियदर्शी और खब्बू तिवारी की नाराजगी खत्म

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 20, 2025 20:41 IST

सीएम योगी ही तीसरी चुनौती उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर बेहद अहम है. यहीं वजह है कि मुख्यमंत्री योगी पार्टी के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और रामू प्रियदर्शी तथा इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ़ खब्बू तिवारी को मनाने में जुटना पड़ा. यह तीनों विधायक मिल्कीपुर सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे.

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक साथ तीन चुनौतियों से जूझ रहे हैं. एक तरफ वह प्रयागराज में अब तक का सबसे भव्य और दिव्य कुंभ मेले को सफल बनाने में जुटे हैं. तो दूसरी तरफ गोरखपुर में गोरखनाथ धाम में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में भी उन्हे मौजूद रहना पड़ा रहा है और तीसरी चुनौती अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान की जीत को सुनिश्चित करना है. 

सीएम योगी ही तीसरी चुनौती उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर बेहद अहम है. यहीं वजह है कि मुख्यमंत्री योगी पार्टी के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और रामू प्रियदर्शी तथा इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ़ खब्बू तिवारी को मनाने में जुटना पड़ा. यह तीनों विधायक मिल्कीपुर सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन सीएम योगी ने इनकी पैरवी नहीं की तो अब यह तीनों पूर्व विधायक पार्टी उम्मीदवार का चुनाव प्रचार करने के बजाय घर बैठ हुए हैं. सीएम योगी को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होने इन्हे अपने पास बुलाकर उन्हे मनाया और इन तीनों को चुनाव प्रचार करने का आदेश दिया है. 

इसलिए नाराज से पूर्व विधायक : 

पार्टी के नेताओं के अनुसार, मिल्कीपुर सीट पाने से वंचित रहने के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं ने उनकी अनदेखी की. यहीं नहीं सीएम योगी ने जिन छह मंत्रियों को मिल्कीपुर सीट पर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का दायित्व सौंपा है, उन्होंने भी इन तीनों पूर्व विधायकों को तवज्जो नहीं दी. इसके अलावा मिल्कीपुर सीट पर जब चुनाव लड़ने के लिए चंद्रभानु पासवान नामांकन पत्र दाखिल किया तब भी नामांकन सभा के पोस्टर और बैनर आदि में इन तीनों विधायकों की तस्वीर नहीं लगाई गई. 

मिल्कीपुर सीट पर जहां करीब 75,000 ब्राह्मण वोटर हैं और इन मतदाताओं के बीच इन तीनों पूर्व विधायकों का असर भी है. ऐसे में पार्टी के सीनियर नेताओं द्वारा की गई कदम-कदम पर अपनी अनदेखी से यह तीन पूर्व विधायक बेहद दुखी हुए और घर बैठ गए. बताया जा रहा है बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी को जब यह पता चला तो उन्होने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को इन विधायकों से मिलने भेजा और उन्हे लखनऊ आने का संदेश को कहा.    

सीएम को आश्वस्त किया : 

मुख्यमंत्री का यह संदेश मिलते ही यह पूर्व विधायक लखनऊ आए और मुख्यमंत्री से मिले. बता जा रहा है कि सीएम योगी ने इन विधायकों को सभी गिले शिकवे भूलकर उपचुनाव में जुटने और पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने के मिशन में लग जाने का निर्देश दिया. इन विधायकों से यह भी कहा गया है कि वह ब्राह्मण बाहुल्य इलाके के हर घर जा कर लोगों की समस्याओं को सुने और उसके निदान के लिए सरकार के मंत्री तथा अधिकारियों तक उनकी समस्या को पहुंचाए, ताकि उसका निदान किया जा सके. 

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी से मिलकर के बाद यह तीनों पूर्व विधायक खुश है और क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने की तैयारी में जुट गए हैं. पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का कहना है कि सीएम साहब से हुई मुलाक़ात में हमने उन्हे आश्वस्त किया कि वह पूरे मनोयोग से चुनाव अभियान में अपने समर्थकों के साथ जुटेंगे और पार्टी उम्मीदवार को चुनाव जिताएंगे. 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह