लाइव न्यूज़ :

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- CDS पद सृजित करने की प्रेरणा पूर्व सैनिकों से मिली

By भाषा | Updated: January 14, 2020 18:06 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘भारत आज सुरक्षित है, भारत की सीमाएं, भारत की एकता और अखंडता सुरक्षित है तो इसका पूरा श्रेय भारत आप जैसे बहादुर लोगों को देना चाहता है, देश की सेना के जवानों को देना चाहता है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ या सीडीएस पद सृजित करने की प्रेरणा उन्हें पूर्व सैनिकों से ही मिली थीराजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अगर आज सुरक्षित है तो इसका पूरा श्रेय सेना के जवानों को जाता है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ या सीडीएस) पद सृजित करने की प्रेरणा उन्हें पूर्व सैनिकों से ही मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अगर आज सुरक्षित है तो इसका पूरा श्रेय सेना के जवानों को जाता है। सिंह यहां सप्तशक्ति कमान में राष्ट्रीय गौरव सेनानी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। सिंह ने कहा, ‘‘सीडीएस पर देश में 20-21 साल से चर्चा चल रही थी। लेकिन रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद जैसे ही मैंने प्रधानमंत्री से चर्चा की तो उन्होंने क्षण भर की देर नहीं लगाई। उन्होंने हां कह दिया। जून में हमारी उनसे इस पर चर्चा हुई और 15 अगस्त को घोषणा कर दी गयी।’’ 

सिंह ने कहा कि सीडीएस पद सृजित करने की प्रेरणा पूर्व सैनिकों से मिली थी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत आज सुरक्षित है, भारत की सीमाएं, भारत की एकता और अखंडता सुरक्षित है तो इसका पूरा श्रेय भारत आप जैसे बहादुर लोगों को देना चाहता है, देश की सेना के जवानों को देना चाहता है।’’ 

सिंह ने कहा, ‘‘पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान की परंपरा लंबे समय से इस देश में चली आ रही है। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कोई सैनिक सेना के लिए अपनी सक्रिय सेवा भले ही छोड़ दे मगर सेना को अपने सैनिकों को एक संस्था के रूप में कभी नहीं छोड़ना चाहिए। कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद थे। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग