लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन संयंत्रों के नियंत्रण, उनकी सुरक्षा व सुचारू संचालन के लिए सैन्य बलों को सौंपा जाए : विज

By भाषा | Updated: May 7, 2021 16:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात मई कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि सभी ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों का नियंत्रण और प्रबंधन, उनकी सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए सैन्य या अर्धसैनिक बलों को सौंपा जाना चाहिए।

बाद में जारी, एक बयान के अनुसार, विज ने कहा कि अगर किसी भी कारण से ऑक्सीजन संयंत्र काम करना बंद कर देता है तो इससे मरीजों की जान जा सकती है।

विज ने एक ट्वीट में कहा, "सभी ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों का नियंत्रण और प्रबंधन, उनकी सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए सैन्य या अर्धसैनिक बलों को सौंपा जाना चाहिए।"

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को विज ने कहा था कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 60 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। 30, 50, 100 और 200 बिस्तर क्षमता वाले विभिन्न सरकारी अस्पतालों में संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

हरियाणा में हाल के हफ्तों में कोविड-19 मामलों में काफी वृद्धि हुई है और चिकित्सा ऑक्सीजन की मांग कई गुना बढ़ गई है। वर्तमान में, राज्य का दैनिक ऑक्सीजन कोटा 257 टन है और इस कोटा को 300 टन तक बढ़ाने के लिए राज्य द्वारा केंद्र से अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया