लाइव न्यूज़ :

सैन्य परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामला: एक और अधिकारी को 15 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेजा गया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:33 IST

Open in App

पुणे, 10 मार्च सेना की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किये गये एक मेजर को बुधवार को यहां एक अदालत ने 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी मेजर वसंत विजय किलारी (45) को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नवंदार के समक्ष पेश किया गया था।

सरकारी अभियोजक प्रेमकुमार अग्रवाल ने किलारी की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत से कहा कि किलारी इस मामले में तमिलनाडु से रविवार को गिरफ्तार मेजर रैंक के एक अन्य अधिकारी थिरू मुरुगन थांगवेलु के सहपाठी हैं।

अग्रवाल ने अदालत से कहा, ‘‘रिकॉर्ड अधिकारी के रूप में पदस्थ मेजर रैंक के अधिकारी किलारी ने कागज थांगवेलु को दिए थे और उन्होंने इन्हें मामले के सात आरोपियों में से एक भारत अदाकमोल को दिया।’’

अग्रवाल ने कहा कि पुलिस को किलारी से यह पूछताछ करनी है कि उन्हें प्रश्नपत्र कहां से मिला। अभियोजन पक्ष ने अदालत को यह भी बताया कि पुलिस को आरोपियों के बीच वित्तीय संबंधों की भी जांच करनी है।

हालांकि किलारी की ओर से पेश बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को पुलिस हिरासत में भेजने की जरूरत नहीं है क्योंकि पुलिस को उनका फोन मिल चुका है और वह मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से डेटा प्राप्त कर सकती है।

दलीलें सुनने के बाद अदालत ने किलारी को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में दो मेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रश्न पत्र लीक होने के कारण 28 फरवरी को निर्धारित सेना भर्ती परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग